Categories
Ajmer famous temple Rajasthan State temple in rajasthan

Savitri Mata temple Pushkar – सावित्री माता मंदिर पुष्कर

Spread the love

Savitri Mata temple Pushkar – सावित्री माता मंदिर पुष्कर

सावित्री माता (Savitri Mata temple) जगतपिता ब्रह्मा जी की पत्नी के रूप में और साथ ही सुहागिन दात्री माता के रूप में पहचानी जाती हैं। देवी सावित्री को माता सरस्वती के नाम से भी जाना जाता है। 
मंदिर में देवी सावित्री, देवी शारदा और देवी सरस्वती की मूर्तियां है।

सावित्री माता मंदिर का समय – Savitri Mata temple timing

मंदिर सुबह 5:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और शाम को 4:00 बजे से रात को 9:00 बजे तक खुला रहता है और दर्शन के लिए किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाता है।

सावित्री माता मंदिर जागरण आयोजन – Savitri Mata temple Jagran event

भादो मास की सप्तमी को रात के समय सावित्री माता मंदिर में जागरण का आयोजन किया जाता है, जिसमें श्रद्धालुओं सैकड़ों की संख्या में मौजूद रहते हैं।
इस मंदिर के बारे में ऐसा माना जाता है की पुरुष इस मंदिर मैं माता के दर्शन बाहर से ही कर सकते हैं पुरुषों का मंदिर के भीतर जाना मना है।

सावित्री माता मंदिर कैसे पहुंचे – how to reach Savitri Mata temple

सावित्री माता का मंदिर बस स्टैंड से लगभग 3 से 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, जहां पर आसानी से किसी भी निजी साधन से या रिक्शा से या फिर पैदल मार्ग के माध्यम से आसानी से पहुंचा जा सकता है।
  माता का मंदिर पुष्कर में लगभग 750 फीट की ऊंचाई पर रत्नागिरी पहाड़ी पर स्थित है। मंदिर तक पहुंचने के लिए लगभग 970 सीढ़ियां चढ़ने पड़ती है। इसके अलावा मंदिर तक रोपवे के माध्यम से भी पहुंचा जा सकता है।

सावित्री माता रोपवे पुष्कर अजमेर – Savitri Mata ropeway Pushkar Ajmer

केबल कार जो कि आजकल अधिकांशत: पहाड़ों पर स्थित मंदिरों में यात्रा को सुगम और आसान करने के लिए लगाए जाते हैं और इन रोपवे से यात्रा और भी अधिक रोमांचकारी हो जाती है।
 पुष्कर में भी सावित्री माता मंदिर तक आसानी से कम समय में पहुंचने हेतु रोपवे की व्यवस्था की गई है।
 यह मंदिर लगभग 750 फीट की ऊंचाई पर स्थित है और यहां तक पहुंचने के लिए लगभग 970 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती है, जिससे कि वृद्ध और विकलांग भक्तों को अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन्हीं सब समस्याओं को देखते हुए इस पैसेंजर रोपवे सिस्टम की व्यवस्था की गई है। रोपवे के माध्यम से लगभग 6 से 7 मिनट में सावित्री माता मंदिर तक बिना किसी असुविधा के आसानी से पहुंचा जा सकता है।

रोपवे का शुल्क – ropeway fee

रोपवे के माध्यम से यात्रा करने हेतु लगभग 90 से ₹95 प्रति व्यक्ति का शुल्क देना पड़ता है और यह शुल्क एक तरफ की यात्रा के लिए होता है। 
 इस प्रकार से अगर दोनों तरफ की यात्राओं का शुल्क देना हो तो उसके लिए ₹139 का भुगतान करना होगा।
रोपवे की एक कार में लगभग छह व्यक्तियों को आसानी से और बिना किसी समस्या के ले जाया जाता है।
रूप में यात्रा करने की सुविधा सुबह 7:30 बजे से शाम को 7:30 बजे तक उपलब्ध रहते हैं।

सावित्री माता मंदिर नक्शा – Savitri Mata Mandir map

हमारे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए क्लिक करें

अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published.