rangji temple Pushkar – रंगजी मंदिर पुष्कर
रंगजी मंदिर (rangji temple Pushkar), पुष्कर की ऐतिहासिक धरोहरों और प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। यह मंदिर हिंदू धर्म के आराध्य देव भगवान विष्णु को समर्पित है और भगवान रंगजी को भगवान विष्णु का अवतार माना गया है।
रंगजी मंदिर का पौराणिक इतिहास – history of rangji temple pushkar
इस ऐतिहासिक मंदिर का निर्माण 1823 में किया गया था। यह निर्माण कार्य हैदराबाद के रहने वाले सेठ पूरणमल गनेरीवाल की देखरेख में हुआ था। यह मंदिर श्री रंगनाथ वेणुगोपाल मंदिर के नाम से भी प्रसिद्ध है।
रंगजी मंदिर की खूबसूरत वास्तुकला – architecture of rangji temple pushkar
यह मंदिर अपनी खूबसूरत बनावट और बेहतरीन स्थापत्य शैली के लिए जाना जाता है और पर्यटकों के बीच प्रमुख आकर्षण का केंद्र है। मंदिर की वास्तुकला दक्षिण की द्रविड़ शैली और राजस्थान की नागर शैली का खूबसूरत मिश्रण है। ऊंचे उठे हुए गोपुरम दक्षिण भारतीय शैली के मंदिरों का एहसास कराते हैं।
मंदिर की खासियत मंदिर के गर्भ गृह में स्थित एक विशाल गरुड़ स्तंभ है।
मंदिर में रंगजी भगवान के अलावा गोड्डामाझी, देवी लक्ष्मी, भगवान कृष्ण और श्री रामानुजाचार्य जी की मूर्तियां भी स्थापित है।
रंगजी मंदिर का दर्शन करने का समय – rangji temple pushkar timings
मंदिर सप्ताह के सभी दिन खुला रहता है। मंदिर में दर्शन हेतु सुबह 6:00 बजे से शाम को 8:00 बजे तक कभी भी जाया जा सकता है। मंदिर में किसी भी तरह का कोई भी प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाता है। इस मंदिर में 1 घंटे से डेढ़ घंटे के भीतर आसानी से घूमा जा सकता है और इसका अवलोकन किया जा सकता है।
यहां पर आकर फोटोग्राफी करना एक बेहद ही खूबसूरत अनुभव होगा।
रंगजी मंदिर मैप – rangji temple map
हमारे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए क्लिक करें
- govind dev ji temple jaipur गोविंद देव जी मंदिर जयपुर
- moti dungri ganesh temple jaipur rajasthan | मोती डूंगरी गणेश जी का मंदिर जयपुर राजस्थान
- akshardham mandir in jaipur rajasthan अक्षरधाम मंदिर जयपुर राजस्थान
- brahma temple at pushkar – ब्रह्मा मंदिर पुष्कर अजमेर
- Pushkar lake Ajmer – पुष्कर झील अजमेर
- Savitri Mata temple Pushkar – सावित्री माता मंदिर पुष्कर
- Gayatri Mata temple Pushkar – गायत्री माता मंदिर पुष्कर
- varaha temple pushkar Ajmer – वराह मंदिर पुष्कर अजमेर
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें