Categories
Ajmer famous temple Rajasthan State temple in rajasthan

Pushkar lake Ajmer – देवताओं की नगरी पुष्कर अजमेर

Spread the love

Pushkar lake Ajmer – पुष्कर झील अजमेर

पुष्कर झील का इतिहास – history of Pushkar lake

 पुष्कर झील (Pushkar lake) का वर्णन हमें ईसा पूर्व चौथी शताब्दी में पाए गए ऐतिहासिक सिक्कों में भी मिलता है। पुष्कर झील का निर्माण एक कृत्रिम झील के रूप में 12 वीं शताब्दी में प्रारंभ हुआ था।
ऐसा माना जाता है कि गुरु गोविंद सिंह ने इसी झील के किनारे बैठकर गुरु ग्रंथ साहिब का भाषण दिया था।
आगे चलकर अलग-अलग क्षेत्रों के राजाओं ने और शासकों ने झील के चारों ओर अलग-अलग नामों से कई घाट बनवाएं जो कि आज भी उन नामों के साथ प्रसिद्ध हैं।

पुष्कर झील का धार्मिक महत्व – religious significance of Pushkar lake

राजस्थान के अजमेर जिले में स्थित पुष्कर झील का हिंदू धर्म में आस्था रखने वाले लोगों में विशेष महत्व है। इस स्थान को तीर्थ गुरु की उपमा दी गई है।
पुष्कर झील के चारों तरफ कुल मिलाकर 52 स्नान घाट बने हुए हैं, जिनमें सैकड़ों की संख्या में तीर्थयात्री और पर्यटक घूमने और स्नान करने आते हैं। विशेष तौर पर कार्तिक पूर्णिमा के समय यानी अक्टूबर और नवंबर माह में जब पुष्कर मेला भरता है, उस समय अधिक संख्या में लोग यहां स्नान करने आते हैं।

पुष्कर झील से संबंधित पौराणिक कथा – story of Pushkar lake

पुष्कर झील के विषय में एक पौराणिक कथा भी है जो कि इस प्रकार है –  हिंदू धर्म ग्रंथ पद्म पुराण के अनुसार एक राक्षस वज्रनाभ के अत्याचारों से लोगों को बचाने के लिए ब्रह्मा जी ने अपने कमल पुष्प को हथियार के रूप में भेजा।
 कमल पुष्प ने राक्षस वज्रनाभ का वध किया। इस प्रक्रिया में कमल पुष्प की कुछ पंखुड़ियां तीन अलग-अलग स्थानों पर जमीन पर गिर गई।
जिन स्थानों पर यह पंखुड़ियां गिरी वहां पर तीन झीलों का निर्माण हुआ।
ये झीले इस प्रकार हैं – पुष्कर झील जिसे ज्येष्ठ पुष्कर कहा जाता है। दूसरी मध्य पुष्कर झील और तीसरी कनिष्क पुष्कर झील यानी सबसे छोटी पुष्कर झील । इन तीनों झीलों को क्रमशः ब्रह्मा, विष्णु और महेश को समर्पित किया गया है।

पुष्कर झील के आसपास दर्शनीय स्थल  – attractions near Pushkar lake

पंच सरोवर पुष्कर – panch sarovar Pushkar

पुष्कर में पांच पवित्र सरोवर हैं जिन्हें पंच सरोवर के नाम से जाना जाता है ।
ये है मानसरोवर, बिंदु सरोवर, नारायण सरोवर, पंपा सरोवर और पुष्कर सरोवर।

पुष्कर 52 घाट – Pushkar 52 Ghat

पुष्कर झील के चारों ओर स्नान करने के लिए 52 घाट बने हुए हैं जिन्हें अलग-अलग नाम दिया गया है। इन 52 घाटों में कुछ महत्वपूर्ण घाट हैं जिनके नाम इस प्रकार हैं –
  • ब्रह्मा घाट – Brahma Ghat
  • गणगौर घाट – Gangor Ghat
  •  हाडा घाट – Hada Ghat
  • अस्थल घाट –  Asthal Ghat
  • बद्री घाट –  Badri Ghat
  • विश्राम घाट – vishram Ghat
  • यज्ञ घाट – yagya Ghat
  • मुक्ति घाट – Mukti Ghat
  • वीर गुर्जर घाट – Veer Gurjar Ghat
  • भरतपुर घाट – Bharatpur Ghat
  • गऊघाट – gau Ghat
  • महादेव घाट – Mahadev Ghat
  • जगन्नाथ घाट – Jagannath Ghat
  • इंद्र घाट – Indra Ghat
  • चंद्र घाट – Chandra Ghat
  • चीर घाट – cheer Ghat
  • बंशी घाट – Bansi Ghat
  • वराह घाट – varaha Ghat
  • होलकर घाट – Holkar Ghat
  • नरसिंह घाट – Narsingh Ghat
  • मुख्य ब्रह्म घाट – mukhya Brahma Ghat
  • बंगला घाट – Bangla Ghat
  • बलूंदा घाट  – balunda Ghat
  • ग्वालियर घाट – Gwalior Ghat
  • जोधपुर घाट – Jodhpur Ghat
  • सीकर घाट – Sikar Ghat
  • वल्लभ घाट – Vallabh Ghat
  • कोटा घाट – Kota Ghat
  • जयपुर घाट – Jaipur Ghat
  • श्री तंतुवाय वैश्य घाट – Shri tantuway vaishya Ghat
  • करणी घाट – karni Ghat
  • सप्त ऋषि घाट – saptrishi Ghat
  • शिवा घाट – shiva Ghat
  • दधीच घाट – dadhich Ghat
  • याग घाट – yag Ghat

ब्रह्मा मंदिर पुष्कर – Brahma temple Pushkar

पुष्कर में 500 से भी अधिक मंदिर स्थित हैं इनमें लगभग 80 मंदिर बड़े हैं और अन्य छोटे-छोटे मंदिर हैं। इन मंदिरों में सबसे प्रसिद्ध मंदिर ब्रह्मा मंदिर है जो कि लगभग 2000 साल से भी अधिक पुराना माना जाता है।
ब्रह्मा मंदिर पुष्कर झील के पास ही स्थित है और हजारों की संख्या में श्रद्धालु इस मंदिर में ब्रह्मा जी के दर्शन करने आते हैं । विशेष तौर पर कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं की संख्या में बहुत अधिक बढ़ोतरी देखी जाती है।

पुष्कर मेला – Pushkar festival

पुष्कर मेला पुष्कर झील के आसपास के क्षेत्र में ही भरता है और यह कार्तिक पूर्णिमा के समय यानी अक्टूबर नवंबर माह में भरता है ।
इस समय पुष्कर में हजारों की संख्या में भीड़ इकट्ठी होती है । पुष्कर मेले में एशिया का सबसे बड़ा ऊंट मेला लगता है जोकि प्रबोधिनी एकादशी से लेकर कार्तिक पूर्णिमा तक चलता है।

झील के पास पुष्कर में होटल – hotel in pushkar near lake

 

पुष्कर झील का नक्शा – Pushkar Lake Map

हमारे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए क्लिक करें

अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published.