Gayatri Mata temple Pushkar – गायत्री माता मंदिर पुष्कर
गायत्री माता को पापमोचनी (pap mochani) के नाम से भी जाना जाता है|
गायत्री माता को पाप मोचनी इसलिए कहा जाता है क्योंकि ऐसा माना जाता है कि गायत्री माता सभी तरह के पापों का क्षरण करती है और जो भी माता की शरण में आता है उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है।
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस मंदिर से संबंधित एक कथा महाभारत काल से भी जुड़ी हुई है, जिसके अनुसार ऐसा माना जाता है कि अश्वत्थामा भी मोक्ष प्राप्ति हेतु इस मंदिर मैं आया था।
यह एक छोटा सा मंदिर (Gayatri Mata temple Pushkar) है, जो पुष्कर में एक पहाड़ी पर स्थित है और वहां से पुष्कर का खूबसूरत नजारा दिखाई पड़ता है।
गायत्री माता मंदिर (Gayatri Mata temple Pushkar) पुष्कर झील के पास ही स्थित है और झील से लगभग 20 से 30 मिनट का समय मंदिर तक पहुंचने में लग सकता है।
सावित्री माता के समान ही गायत्री माता भी ब्रह्मा जी की पत्नी थी।
ऐसा माना जाता है कि जब पुष्कर में ब्रह्मा जी यज्ञ करने पहुंचे तो वहां उन्होंने सावित्री माता को अनुपस्थित पाया और उस स्थिति में ब्रह्मा जी ने वहां की स्थानीय बाला जिसका नाम गायत्री था, उससे विवाह कर यज्ञ को संपन्न किया। वही स्त्री गायत्री माता के रूप में विश्व प्रसिद्ध हुई|
जिस दिन पुष्कर में ब्रह्मा जी ने यज्ञ किया था, वह कार्तिक शुक्ल एकादशी से पूर्णमासी तक का समय था और उसी समय से यहां पर कार्तिक मेले का भव्य आयोजन भी होता है, जिसमें हजारों की संख्या में लोग पुष्कर में आते हैं और पवित्र झील में स्नान करते हैं।
दोपहर के समय मंदिर बंद रखा जाता है
गायत्री माता मंदिर (Gayatri Mata temple Pushkar) धार्मिक स्थल होने के साथ-साथ एक खूबसूरत सनसेट पॉइंट भी है, जहां से आप सूर्यास्त के आकर्षक नजारें को अपनी आंखों से देख सकते हैं।
गायत्री माता मंदिर मैप –(Gayatri Mata temple Pushkar) map
हमारे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए क्लिक करें
- गोगा जी महाराज का मंदिर हनुमानगढ़ | Temple of Goga Ji Maharaj Hanumangarh
- ramdevra mandir jaisalmer rajasthan रामदेवरा मंदिर जैसलमेर राजस्थान
- Birla Mandir Jaipur Rajasthan बिरला मंदिर जयपुर राजस्थान
- Galta Ji Temple Jaipur Rajasthan गलता जी मंदिर जयपुर राजस्थान
- govind dev ji temple jaipur गोविंद देव जी मंदिर जयपुर
- moti dungri ganesh temple jaipur rajasthan | मोती डूंगरी गणेश जी का मंदिर जयपुर राजस्थान
- akshardham mandir in jaipur rajasthan अक्षरधाम मंदिर जयपुर राजस्थान
- brahma temple at pushkar – ब्रह्मा मंदिर पुष्कर अजमेर
- Pushkar lake Ajmer – पुष्कर झील अजमेर
- Savitri Mata temple Pushkar – सावित्री माता मंदिर पुष्कर
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें