Bir billing Kangra Himachal Pradesh बीड़ बिलिंग कांगड़ा हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश के जोगिंदर नगर घाटी में (Bir billing) बीड़ गांव स्थित है। इस गांव में कई तिब्बती बौद्ध मठ और निग्मा स्कूल के सहायक केंद्र, कर्मा काग्यू स्कूल और शाक्य स्कूल स्थित है, जो काफी प्रसिद्ध है।
बीड़ (Bir billing) में एक बड़ा स्तूप भी बना है। यह स्थान पर्यटन, अध्यात्म और प्राकृतिक सौंदर्य की दृष्टि से बहुत ही खूबसूरत स्थान है, जो आगंतुकों का ध्यान आकर्षित करता है।
यह गांव हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में बैजनाथ तहसील में स्थित है। यह धर्मशाला से लगभग 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
यह बिलिंग से 14 किलोमीटर दूर है।
बीड़ (Bir billing) गांव के पास निकटतम रेलवे स्टेशन अहजू है और यह कांगड़ा के रास्ते पठानकोट और जोगिंदर नगर के बीच चलने वाली नैरो गेज लाइन पर है।
Chokling monastery bir billing Himachal Pradesh चॉकलिंग मठ बीर बिलिंग हिमाचल प्रदेश
Gunehar waterfall bir Himachal Pradesh गुनेहर झरना बीड़ हिमाचल प्रदेश
paragliding पैराग्लाइडिंग
बीड़ बिलिंग (Bir billing) मुख्य रूप से पैराग्लाइडिंग के लिए प्रसिद्ध है। बीड़ (Bir billing) को “भारत का पैराग्लाइडिंग कैपिटल” भी कहा जाता है। यहां पर बिलिंग पैराग्लाइडिंग के लिए टेक ऑफ साइट है और बीड़ पैराग्लाइडिंग के लिए लैंडिंग साइट है। पैराग्लाइडिंग लॉन्च साइट 2400 मीटर की ऊंचाई पर बिलिंग में घास के मैदानों में है, और लैंडिंग साइट चौगान गांव में है, जोकि बीड़ का दक्षिणी किनारा है।
यहां (Bir billing) पर पर्यटक और एडवेंचर के शौकीन लोगों की भीड़ लगी रहती है।
यहां आप रोमांचक अनुभव के साथ-साथ खूबसूरत प्राकृतिक दृश्यों का भी आनंद उठा सकते हैं। बिलिंग घाटी को देखने के लिए कई राज्यों से लोग यहां आते हैं।
पैराग्लाइडिंग के लिए तो दुनिया भर से पर्यटक यहां पर पहुंचते हैं, क्योंकि यह स्थान पैराग्लाइडिंग के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मशहूर है।
पैराग्लाइडिंग के लिए मार्च से जून और अक्टूबर से नवंबर के बीच का समय बेहतर माना जाता है। बीड़ (Bir billing) में तिब्बती कॉलोनी भी है जो कि बेहद मशहूर है और दुनिया भर के बौद्ध भिक्षु यहां पर आते हैं।
यहां ठहरने के लिए भी बहुत से गेस्ट हाउस मिल जाएंगे और बीड़ (Bir billing) में शानदार कैफे भी आपको देखने को मिल जाएंगे जहां आप चाय, कॉफी और भोजन का आनंद उठा सकते हैं
बीर बिलिंग (Bir billing) कैसे पहुंचे
By air वायु मार्ग के द्वारा
बीड (Bir billing) का निकटतम हवाई अड्डा धर्मशाला में कांगड़ा हवाई अड्डा है जो (Bir billing) से लगभग 68 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। धर्मशाला तक वायु मार्ग से पहुंच सकते हैं और उसके बाद बीड (Bir billing) तक पहुंचने के लिए स्थानीय बस सेवा या फिर टैक्सी भी ले सकते हैं।
By train रेल मार्ग के द्वारा
पठानकोट रेलवे स्टेशन बीड (Bir billing) का निकटतम प्रमुख रेलवे स्टेशन है ।
पठानकोट से अहजू तक एक ट्रॉय ट्रेन का सफर आप कर सकते हैं। यह बीड़ (Bir billing) के लिए एक नैरोगेज स्टेशन है। इस सफर में 6 से 7 घंटे का समय लगता है, लेकिन यह रोमांचक दृष्टि से देखा जाए तो बहुत ही अनूठा और मजेदार अनुभव हो सकता है, जिसमें आप प्राकृतिक नजारों का आनंद उठाते हुए सफर करते हैं।
By road सड़क मार्ग के द्वारा
बीड (Bir billing) तक पहुंचने के लिए राज्य परिवहन की बसों की या निजी वोल्वो बसों की भी सेवाएं ले सकते हैं।
दिल्ली से बैजनाथ के लिए राज्य परिवहन की बसें चलती है। इसके अलावा जो निजी वोल्वो बसें हैं वह बीड़ (Bir billing) तक आपको छोड़ देगी।
Bir billing map
हमारे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए क्लिक करें
- Mcleodganj Himachal Pradesh मैक्लोडगंज हिमाचल प्रदेश
- Jibhi Himachal Pradesh । जीभी हिमाचल प्रदेश
- Kasol Kullu Himachal Pradesh कसोल कुल्लू हिमाचल प्रदेश
- kullu places to visit | कुल्लू के पर्यटन स्थल
- manali mein ghumne ki jagah | मनाली की मशहूर जगहें
- shimla ke pramukh paryatan sthal | शिमला के प्रमुख पर्यटन स्थल
- Spiti Valley Himachal Pradesh | स्पीति घाटी हिमाचल प्रदेश
- Lahaul valley Himachal Pradesh | लाहौल वैली हिमाचल प्रदेश
- Dalhousie Himachal Pradesh डलहौजी हिमाचल प्रदेश
- Chamba Himachal Pradesh चंबा हिमाचल प्रदेश
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें